जाले:खेत आधारित प्रणाली से भी मखाना की खेती है संभव
दरभंगा, सितम्बर 7 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर की अध्यक्षता में हुआ।
प्रशिक्षण विवरण विशेष वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरीय वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार और डॉ. धर्मेन्द्र कुमार झा शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मखाना अब केवल तालाबों तक सीमित नहीं है। खेत आधारित प्रणाली से भी इसकी खेती संभव है, खासकर जलभराव वाली भूमि में यह वैकल्पिक आय का अच्छा साधन बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और रोस्टेड व फ्लेवर्ड उत्पादों की मांग से यह व्यावसायिक फसल बन गई है।
फसल के फायदे डॉ. दिव्यांशु शेखर ने खेत की तैयारी, जल प्रबंधन और तालाब आधारित खेती की चुनौतियों पर जानकारी दी। डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.