लातेहार, मई 4 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। जंगलों में आग पर रोक और ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग ने महुआ संग्रह की नई पहल शुरू की है। इसी कड़ी में सोमवार को छिपादोहर में महुआ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएफओ प्रजेषकांत जेना, रेंजर अजय टोप्पो, सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि एवं मुखिया बेरोनिका कुजूर की संयुक्त उपस्थिति में हुआ।

महुआ संग्रह की प्रक्रिया वन विभाग द्वारा महुआ पेड़ों के नीचे जाली लगाकर फूलों का संग्रह कराया जा रहा है। इससे महुआ जमीन के संपर्क में नहीं आता और उसकी गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है। पूर्व में कई जगहों पर लोग महुआ चुनने के लिए पेड़ के नीचे सफाई करने के दौरान आग लगा देते थे, जिससे जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती थीं। जाली के उपयोग से इस समस्या पर काफी हद तक रोक लगी है। इको हार्वेस्ट न...