फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- नूंह। जिला पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने जाली सिम कार्ड और फर्जी एटीएम कार्ड बेचने वाले दो आरोपियों इरफान उर्फ इफ्फा पुत्र आसिन और इकबाल पुत्र सौदान निवासी ग्राम खरवड़ थाना पहाड़ी, जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को फिरोजपुर झिरका-तिजारा रोड स्थित ईदगाह के पास से दबोचा गया। घटना के अनुसार रविवार नौ नवंबर को एक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी फर्जी सिम और एटीएम कार्ड लेकर खरीददार की तलाश में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान इरफान से एक मोबाइल फोन, दो सक्रिय सिम, पांच फर्जी सिम कार्ड और दो सौ तीस बरामद हुए। वहीं इकबाल से तीन फर्जी एटीएम कार्ड और कुल 8450 रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में पता चला कि बरामद सिम तथा एटीएम कार्ड साइबर अपराध में उपयोग किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.