जाली लगाकर ट्रांसफार्मर किया गया सुरक्षित
बहराइच, मई 31 -- तेजवापुर। खैरा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में लगा था। आस-पास तार लटक रहे थे, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। असुरक्षा को देखते हुए हिन्दुस्तान ने बीते दिनों प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद विद्युत विभाग ने संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगवा दी है। स्वास्थ्यकर्मियों व स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए जाने पर हिंदुस्तान अखबार का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.