लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- थाना क्षेत्र के सिंधौना गांव में किराने की दुकान करने वाली महिला से सरसों का तेल और उसके पति से मांस खरीद ले गया। उसके दिए पांच-पांच सौ रुपए के दोनों नोट जाली बताए गए। इससे सन्न हुई महिला ने थाने में तहरीर दी। पांच सौ रुपए के जाली नोटों की सूचना पर पुलिस ने इन्हें देने वाले युवक के घर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश और छानबीन में जुट गई है। सिंधौना गांव के कुतुबुद्दीन की पत्नी सबीना ने पुलिस को दी गई तहरीर देकर में कहा है कि वह गांव के चौराहे पर किराने की दुकान चलाती है और उसके पति पास में ही मुर्गे का मांस बेचते हैं। आरोप है कि गांव के ही चुन्ना का बड़ा बेटा चार-पांच दिन पहले उसकी दुकान पर आया और पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट देते हुए तेल व मीट खरीदकर ले गया। उसका पति ये नोट लेकर पेट्रोल पंप पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.