चंदौली, मार्च 23 -- चंदौली, संवाददाता। अलीनगर पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने मानसनगर गेट के पास स्थित एक मकान में रविवार की देर रात दबिश देकर जाली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। मौके से 100 रुपये के 55 जाली नोट एवं 452 अर्धनिर्मित जाली नोट और जाली नोट छापने के उपकरण बरामद किया। इस मामले का खुलासा सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में सीओ सदर देवेंद्र सिंह और सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।उन्होंने बताया कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, जाली एवं नकली नोट की तस्करी पर अंकुश लगाने और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.