मोतिहारी, फरवरी 1 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में जाली नोट की तस्करी व नोट छपाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में हरैया पुलिस ने 25 लाख नेपाली व 18500 भारतीय जाली नोट की बरामद करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने रविवार को हरैया थाना में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जाली नोट लेकर नेपाल से बिहार आने वाले हैं। सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए डीएसपी श्री आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पंटोका रक्सौल एयरपोर्ट सड़क स्थित बोधी माई मंदिर के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरु किया। चेकिंग के दौरान बोधी माई मंदिर के पास ...