मोतिहारी, अप्रैल 16 -- ध्रुव कुमार, मोतिहारी। भारतीय रिज़र्व बैंक पटना की ओर से जिले में नकली नोट की पहचान के लिये ट्रेनिंग दी गयी। जिसमें ंबैंक कर्मियों, सरकारी संस्थाओं ,राज्य पुलिस, सशस्त्र सीमा बल , आतंकवाद निरोधक दस्ता सहित आम जनता ने भाग लिया। नक़ली नोटों की पहचान, रोकथाम, संबंधित नियमों, विदेशी मुद्रा के सुरक्षित विनिमय तथा साइबर सुरक्षा पर एक व्यापक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरबीआई पटना के महाप्रबंधक अमित कुमार, उपमहाप्रबंधक नीरज कुमार आदि ने भाग लिया। नकल नोटों के प्रति जागरुकता बढ़ाना ट्रेनिंग का उदेश्य : इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नक़ली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उनके प्रसार की रोकथाम करना है। विदेशी मुद्रा का विनिमय केवल अधिकृत व विनियमित माध्यमों से कराने के लिये प्रेरित करना है। डिजिटल लेनदेन के बढ़...