सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- सीतामढ़ी। नेपाल के महोत्तरी जिला स्थित जलेश्वर नगरपालिका के सभा कक्ष में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महोत्तरी के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (सीडीओ) इन्द्रदेव यादव ने की।

बैठक में चर्चा बैठक में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, रौतहट और सर्लाही के सीडीओ, दोनों देशों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने, सीमा सुरक्षा को और प्रभावी करने तथा दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जाली नोटों के कारोबार, अवैध हथिय...