लखनऊ, मार्च 27 -- जाली दस्तावेजों के आधार पर अधिवक्ता के हस्ताक्षर बनाकर फर्म रजिस्टर कराने वाले निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय को हुसैनगंज पुलिस ने शुक्रवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। 11 अक्तूबर 2024 में विजय पांडेय के खिलाफ हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक विजय पांडेय जानकीपुरम की जानकी विहार कालोनी का रहने वाला है। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। बीते दिनों पता चला कि नोएडा के सेक्टर-40 में रह रहा है। थानाप्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए गठित की गई। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जालसाज के खिलाफ मुकदमा अधिवक्ता सुखेंद्र प्रताप सिंह निवासी पवनपुरी आलमबाग ने दर्ज कराया था। विजय पांडेय भारतीय माइक्रो क्रेडिट कंपनी में प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.