उन्नाव, फरवरी 7 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाए गए। औरास सई नदी पुल के पास से निकला आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इनायतपुर बर्रा गांव की साइड में लगी सेफ्टी ग्रिल की जाली टूटी पड़ी है। जो अवैध कट बना हुआ है। इसी कट से जान जोखिम में डाल कर लोग सुबह शाम एक्सप्रेस-वे पर लोग चढ़कर लखनऊ जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते है। जो हमेशा खतरे से भरा रहता है। इसी कट से मवेशी भी ऊपर चढ़ जाते है, जिससे वाहनों में टकराने का खतरा बना रहता है। अभी तक इस अवैध कट पर यूपीडा की नजर तक नही पड़ी, और न ही टूटी जाली को बंद किया गया। इसी तरह की लापरवाही के चलते आए दिन हादसों के होने से लोग असमय जान गवां बैठते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.