जाली का ताला खोलकर मुर्गों की चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित एक मटन दुकान से मुर्गों की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में भादोडीह वार्ड संख्या-17 निवासी शहबाज कुरैशी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चोरी में विनोद मंडल एवं बिरेन्द्र कुमार, थाना बरही, जिला हजारीबाग, शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जो पुलिस को उपलब्ध कराया जा सकता है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में बंद पेट्रोल पंप से लाखों की चोरी, पुलिस के हाथ खाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.