रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और दबंगई का एक मामला सामने आया है। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुन्दरुकलां गांव के रहने वाले शहनवाज अंसारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार मौजा कुन्दरुकलां स्थित एक जमीन उनकी दादी बीबी जैतुन निशा उर्फ जैतुन खातून के नाम से वर्षों पूर्व दर्ज थी। दादी के निधन के बाद उनके पिता मो रहीम इस जमीन के वैध उत्तराधिकारी बने। अब परिवार उसी आधार पर अपना हक जता रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने फर्जी और कूटरचित कागजात तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.