जाली आधार गार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के सरगना समेत दो दबोचे गए
लखनऊ, सितम्बर 23 -- फर्जी दस्तावेजों से जाली आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले महाराष्ट्र गिरोह के मास्टरमाइंड को एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात दुबग्गा से धर दबोचा। मास्टरमाइंड और उसके साथी के खिलाफ मुंबई के पायधुनी थाने में मुकदमा दर्ज है। लोकेशन के आधार पर मुंबई पुलिस आई थी। इसके बाद गिरफ्तार जालसाजों को पुलिस लेकर चली गई। एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में मास्टरमाइंड इम्तियाज सिद्दीकी है। वह अयोध्या जनपद के अंगूरीबाग नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसका साथी मो. तलहा खान कोठी रीडगंज का निवासी है। दोनों मुंबई सीएसटी रोड मेलो पीड़ी चाल रेलवे चाल में रहते थे। मुंबई के थाना पायधुनी पुलिस ने कुछ महीने पहले जाली आधारकार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था। दोनों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.