बोकारो, मई 11 -- टीटीपीएस के ललपनिया स्थित श्यामली अतिथि भवन में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में जाला विस्थापितों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। यहां ग्राम जाला बस्ती के विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विस्थापितों की समस्याएं जाला विस्थापित संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन निर्माण के दौरान वर्ष 1987 में ग्राम जाला बस्ती की जमीन अधिग्रहित कर ग्रामीणों को बेघर कर दिया गया, लेकिन लगभग 38 वर्ष बीत जाने के बाद भी विस्थापितों का पुनर्वास नहीं हो सका है। विस्थापितों का आरोप था कि कई बार समझौता वार्ता और सहमति होने के बावजूद प्रबंधन ने पुनर्वास के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।

आंदोलन की चेतावनी विस्थापित प्रतिनिधि धनीराम मांझी ने कहा कि पुनर्वास को लेकर लगातार उपेक्षा के कारण व...