बोकारो, जून 23 -- गोमिया, प्रतिनिधि। टीटीपीएस ललपनिया परियोजना के लिए वर्ष 1987 में विस्थापित किए गए जाला गांव के 126 परिवार आज भी पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विस्थापितों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

विस्थापन का कारण जाला विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष धनीराम मांझी ने भेजे पत्र में कहा है कि टीटीपीएस परियोजना निर्माण के दौरान उनके घर तोड़ दिए गए थे। उस समय परियोजना प्रबंधन ने शीघ्र पुनर्वास, भूमि आवंटन और आवास निर्माण का आश्वासन दिया था। बताया कि तत्कालीन बिहार सरकार के संकल्प संख्या 519 व 9 मार्च 1987 के तहत सभी विस्थापित परिवारों के लिए आदर्श नगर बसाकर आवश्यक सुविधाओं सहित आवास उपलब्ध कराने का निर्देश था।

आधिकारिक आश्वासन इसके बावजूद टीटीपीएस प्रबंधन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के ब...