संवाददाता, अप्रैल 7 -- UP News: लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे संतकबीर नगर के पांच युवकों (Aspirants) को जालसाजों ने फंसा लिया। सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ितों ने मूल शैक्षिक दस्तावेज दिए। साथ ही नकद और खाते में 12-12 लाख रुपये दिए। उसके बाद आरोपियों ने सभी को जाली नियुक्ति पत्र थमा दिया। पीड़ित सचिवालय ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो फर्जीवाड़ा सामने आया। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने दंपति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संतकबीरनगर के नोक्ता निवासी अभिषेक यादव, रितेश यादव, सुनील कुमार, संदीप कुमार और विजय कुमार यादव लखनऊ में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अभिषेक ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात दीपक दुआ से हुई। बताया कि उनकी मौसी का बेटा अजीत सिंह है। उनकी कई परीक्षा क...