देवरिया, नवम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता शराब तस्कर अजय तिवारी के साथी सुकांता सुब्रत बनर्जी को देवरिया पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। 17 नवंबर को देवरिया सीजेएम न्यायालय में पेशी है। देवरिया में दर्ज धोखाधड़ी के केस में कोतवाली पुलिस ने सुकांता का नाम भी प्रकाश में लाया है। शराब तस्कर व सुकांता के बीच तीन से चार करोड़ रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। शहर के राम गुलाम टोला का रहने वाला अजय तिवारी पहले कारोबारी संजय केडिया के यहां कार्य करता था। बाद में अजय तिवारी देवरिया से बिहार तक शराब की तस्करी करने लगा। बनकटा थाने में इसके विरुद्ध शराब तस्करी का केस दर्ज हुआ। बाद में कई लोगों का करोड़ों रुपये डकार लेने की बात सामने आई और पुलिस ने कई मुकदमे इसके विरुद्ध दर्ज कर लिए। कुछ माह पहले एसटीएफ ने इनामी अजय तिवारी व उसके एक सहयोगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.