संतकबीरनगर, मई 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के रहने वाले तीन बेरोजगार दोस्तों से वीजा दिलाकर विदेश भेजने के नाम पर जालसाज सगे भाई ने ठगी कर ली। इतना ही नहीं तीनों दोस्तों के पासपोर्ट की मूल प्रति लेकर रख लिया और मांगने पर न रकम लौटा रहे है न ही पासपोर्ट। उल्टे फर्जी एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने शनिवार को जालसाज दो सगे भाई और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया।

ठगी का आरोप धनघटा क्षेत्र के बालमपुर के रहने वाले अभिमन्यु पुत्र अंबे प्रसाद का आरोप है कि वह गांव के अपने करीबी शिक्षित बेरोजगार साथी जगदीश प्रसाद पुत्र स्वर्गीय फूलचंद, घनश्याम कुमार पुत्र जनार्दन यादव के साथ विदेश में जाकर नौकरी करके आत्म निर्भर होने के लिए पासपोर्ट बनवाकर सही दिशा और मार्ग दर्शन ...