जालसाज ने युवक के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये
अलीगढ़, मार्च 16 -- खैर, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के एक युवक को जालसाज ने झांसा देकर उसके खाते से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने खैर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। माजरा धुंधी नगला निवासी अंशु के मोबाइल पर 14 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने युवक को बताया कि उसके किसी परिचित की तबीयत बहुत खराब है और गलती से उसके खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। उसने रुपये वापस भेजने की बात कही। कॉलर की बातों में आकर अंशु ने बताए गए खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब युवक ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें बैलेंस नहीं था। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत पीएनबी और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर खैर रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.