जालसाज गरिमा और उसके पिता पर एक और मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। सूर्यविहार कॉलोनी निवासी शिक्षक सुग्रीव सिंह से 83.87 लाख रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह और उनकी बेटी गरिमा सिंह के खिलाफ तिवारीपुर थाने में सातवीं एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले एम्स, गोरखनाथ और सहजनवां थानों में छह पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सुग्रीव सिंह शहर के एक नामी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और वर्ष 2021 से नौकरी कर रहे हैं। सुग्रीव ने पुलिस को बताया कि स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह उनकी मौसी के गांव के रहने वाले हैं। इसी वजह से उनका ध्रुव नारायण के घर आना-जाना था और दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि ध्रुव नारायण ने उन्हें बताया कि आरबीआई की एक योजना चल रही है, जिसके तहत उनके नाम पर फंड मंगाया जाएगा और उस पर आठ प्रतिशत लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.