देवरिया, अप्रैल 4 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विदेश भेजने के नाम पर तमाम लोगों से रुपए लेने के मामले में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में जालसाज के घर खुखुन्दू पुलिस कुशीनगर जनपद पहुंचकर धारा 82 की कार्रवाई की। कुशीनगर जनपद के थाना खड्डा अंतर्गत कोहार गडी गांव निवासी मेराज हसन पुत्र तबारक अली फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से पैसा हड़प लिया था। जिसकी शिकायत थाना क्षेत्र के महुंई पांडेय गांव निवासी अमानुल्लाह ने खुखुन्दू थाने में वर्ष 2019 में दर्ज कराई थी। दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुशीनगर जनपद के कोहार गडी गांव में पहुंचकर आरोपी के घर पर लोगों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाते हुए धारा 82 की कार्रवाई की। इस मामले में एस आई आनंद राव ने बताया कि आरोपी के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसके घर पहुंच कर मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.