जहानाबाद, अप्रैल 21 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिले में जालसाजी की घटना लगातार सामने आ रही है। जालसाजो ने महिला समेत पांच लोगों के खाते से 381000 रुपए उड़ा लिये। इस संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के मखदूमाबाद के रहने वाले मोहम्मद अरमान आलम ने साइबर थाने में प्राथमिक दर्ज कराया है। सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि जलसाजों ने मोबाइल पर लिंक भेज कर क्रेडिट कार्ड से 125000 गायब कर दिए। दूसरी ठगी की घटना घटना ओकरी थाना क्षेत्र के पितांबरपुर की रहने वाले नवीन कुमार के साथ हुई है। फोन पे पर पैसा भेजने के नाम पर 99110 रुपए की अवैध निकासी कर ली है। यह भी पढ़ें- जालसाजो ने लिंक भेज कर पांच लोगों के खाते से तीन लाख 81 हजार उड़ाये वहीं तीसरी घटना पाली थाना क्षेत्र के वेमई मठ अली नगर के रहने वाले दिलीप कुमार के साथ हुई है। उनसे भी जालसाजों ...