देवरिया, नवम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। मिनरल वॉटर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक व्यक्ति से जालसाजों ने अपने खाते में 30 लाख रुपये मंगा लिए। रुपये लेने के बाद जालसाजों ने अपना मोबाइल बन्द कर दिया। फोन न लगने पर व्यक्ति को ठगी की जानकारी हुई और उसने साइबर क्राइम टीम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की। साइबर क्राइम टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित के खाते में बुधवार को रुपयों को वापस कराया। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को पीड़ित को अपने कार्यालय में रिफंड चेक प्रदान किया। जिसके बाद पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल उठा। सुरौली थाना क्षेत्र के बांसपार बैदा निवासी ज्ञानचन्द यादव पुत्र लालजी यादव से मोबाइल पर जालसाजों ने सम्पर्क किया। जालसाजों ने बातचीत करने के साथ ही उन्हे मिनरल वॉटर की फ्रेंचाइजी देने की बात कहीं और फ्रेंचाइजी के नाम पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.