जालसाजों से जमीन वापस मिली पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं
लखनऊ, मई 8 -- मोहनलालगंज। संवाददाता
भूमाफियाओं का जाल मोहनलालगंज तहसील में भूमाफियाओं व जालसाजों के सिंडिकेट ने जिस सरकारी और निजी जमीन पर हाथ रखा, उसे कागजों में हेरफेर कर अपने नाम दर्ज करवा ली। एसडीएम ने जालसाजों के नाम दर्ज की गई जमीनों को वापस असल काश्तकारों व राज्य सरकार के खातों में दर्ज कर दिया। एसडीएम ने लगभग प्रत्येक आदेश में तहसीलदार को जालसाजी में शामिल दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा लेकिन सिर्फ एक मामले को छोड़ दिया जाए तो किसी भी मामले में कोई कार्रवाई नही की गई। तहसील प्रशासन ने सिर्फ एक मामले में संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद शांत हो गया।
जालसाजी के मामले मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में जालसाजी के कई मामले सामने आ चुकें है। एसडीएम ने जांच कर कई मामलों में जमीन वापस असल काश्तकारों व सरकार के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.