गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली और तिवारीपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए म्यूल खाता गिरोहों की जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 50 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनके जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन किए गए। अब इन्हीं खातों के आधार पर पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर म्यूल खाते खुलवाने और उनमें साइबर ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इससे पहले तिवारीपुर क्षेत्र में भी इसी तरह का गिरोह पकड़ा जा चुका है। यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी में दो शातिर पंजाब से दबोचे कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में उन्नाव के सिविल लाइंस निवासी रवि सिंह उर्फ रामदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.