लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर जालसाजों ने ऐशबाग निवासी व्यवसायी मोहम्मद सालिम को लिंक भेजकर उनके खाते से 41 दिन में 52.31 लाख रुपये उड़ा दिए। मलिहाबाद के घुसौली के राजकपूर को डॉक्टर का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दिलाने के नाम पर उनके खाते से 41 लाख रुपये पार किए। वहीं, चौक के अभय प्रकाश की बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण करने का झांसा देकर 51 हजार रुपये ठग लिए।ऐशबाग ईदगाह निवासी मो. सलिम व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया। 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच खाते से कई बार में 52.31 लाख रुपये पार हो गए। पासबुक अपडेट कराने जब बैंक पहुंचे तो मार्च में उन्हें जानकारी हुई।मलिहाबाद के घुसौली गांव के राज कपूर रविवार दोपहर डॉक्टर का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर...