जालसाजों ने लगाया एक लाख का चूना
सोनभद्र, जुलाई 21 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर परिक्षेत्र के मिसिरा गांव निवासी चंद्रदेव गुप्ता को साइबर जालसाजों ने लगभग एक लाख रुपये का चूना लगा दिया है। उनक खाते से अचानक दस बार मे लगभग एक लाख रुपये का धन निकाल लिया गया है। भुक्तभोगी चंद्र देव गुप्ता ने बताया की सोमवार रात लगभग 10 बज कर 17 मिनट पर मोबाइल पर दस दस हजार रुपये करके दस बार मे कुल एक लाख रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस पर जब खाता का बैलेंस चेक किया तो खाते से एक लाख रुपया कट चुका था। मामले की जानकारी शक्तिनगर पुलिस कें साथ साइबर क्राइम पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी हैं। साइबर टीम मामले की जांच मे जुटी हुई हैं। बगैर ओटीपी धन कैसे निकाल लिया गया यह अभी भी खाताधारक चंद्र देव गुप्ता की समझ से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.