मऊ, फरवरी 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक रिटायर्ड बीएसएफ के जवान की पत्नी से लगभग 3.5 लाख के जेवर की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जालसाज ने उनकी पत्नी विमला सिंह से झाड़फूंक के नाम पर कई जेवर उतरवा लिए। गांव की एक अन्य महिला से भी एक हजार रूपये ठग लिए और फरार हो गया। घटना का पता तब चला जब पीड़ित बलबीर सिंह इसकी शिकायत लेकर मधुबन थाना पहुंचे। अब पुलिस शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज के सहारे मामले की जांच कर रही है। सिकड़ीकोल निवासी बलबीर सिंह बीते साल मार्च 2025 में बीएसएफ में दरोगा के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इनकी पत्नी विमला सिंह काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 फरवरी की दोपहर जब वह अपने खेत को जा रहे थे, सिकड़ीकोल प्राथमिक विद्यालय के पास उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम शौकत अली और पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.