लखनऊ, दिसम्बर 31 -- जालसाजों ने निवेश और मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों से 7.82 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत के आधार पर संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटनाएं गोमतीनगर, चौक और गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई हैं। गोमतीनगर के विवेक खंड निवासी जितेंद्र कुमार के मुताबिक 15 दिसंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने चेक किया तो उनके खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए गए थे। उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़ित से खाते का विवरण मांगा गया है। चौक के सोंधी टोला निवासी यशस्वी रस्तोगी ने बताया कि 21 अक्टूबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में जालसाजों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.