लखनऊ, जनवरी 28 -- जालसाजी लखनऊ, संवाददाता। साइबर ठगों ने डॉक्टर और सिपाही समेत पांच के खातों से करीब साढ़े छह लाख रुपये पार कर दिए। कहीं साइबर जालसाज ने चालान एप का मैसेज भेजकर फंसाया तो कहीं सीआरपीएफ अधिकारी बनकर कम कीमत पर फर्नीचर बेचने का झांसा दिया। साइबर ठगी के यह मामले बिजनौर, बंथरा, विभूतिखंड, सुशांत गोल्फ सिटी और महिगवां थानाक्षेत्र के हैं। पुलिस सभी मामले दर्ज कर लिए हैं। हरौनी निवासी नारायण कुमार शुक्ला का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को साइबर ठगों ने खाते से करीब सवा तीन लाख रुपये पार कर दिए। वहीं विभूतिखंड स्थित सीआरपीएफ आईजी कैंप कार्यालय में सिपाही सूरज बाबू तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को चालान एप का एक मैसेज आया। मैसेज में लिंक था। क्लिक करने पर मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट की साइट खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.