फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों से ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। रविवार को पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक जाजरू गांव निवासी व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना एनआईटी में दी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी को उसने सोशल मीडिया पर भैंस व्यापार से संबंधित एक वीडियो देखा था। इस पर उसने वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बात करने वाले शख्स ने खुद को भैंस व्यापारी बताकर सस्ती भैंस खरीदवाने का झांसा दिया। उनका सौदा 75 हजार रुपये में तय हो गया। आरोपी ने पहले तो उनसे अग्रिम राशि के तौर पर 10 हजार रुपये अपने बैंक खाते में डलवाए फिर भैंस को जल्द पहुंचाने की बात कही। इसके बाद उसने गाड़ी का जीपीएस खराब होने तो कभी आरटीए की चेकिंग टीम द्वारा रोकने के नाम पर कुल 53 हजार रुपये अपने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.