जालसाजों ने खाते से 21,869 रूपये उड़ाए, दी तहरीर
मऊ, अगस्त 6 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। बहन की डिलीवरी का पैसा भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 21,869 रुपये उड़ा दिए। खाते से रकम कटने की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोपागंज के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी मोहम्मद शाह फैसल के बहन की डिलीवरी करीब तीन माह पूर्व हुई थी।
साइबर ठगी की घटना बुधवार की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी बहन की डिलीवरी के मद में 5,038 रुपये स्वीकृत हुए हैं और उसकी रसीद व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है। आरोप है कि जैसे ही शाह फैसल ने व्हाट्सएप पर भेजी गई रसीद को स्वीकार (रिसीव) किया, उनके बैंक खाते से 21,869 रुपये कट गए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का संदेश मिलने पर उन्हें ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.