गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालीवाड़ा के कल्लूपुरा निवासी नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की राजेंद्र नगर साहिबाबाद शाखा में है। बीते नौ दिसंबर को उनके खाते से 24,714 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर क्राइम सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.