जालसाजों ने खाते से उड़ाए 75 हजार रुपये
लखनऊ, अप्रैल 8 -- सरोजनीनगर,संवाददाता। बिजनौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह साइबर ठगों ने एक खाताधार के खाते से 75 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।नटकुर निवासी रितिक का गौरी बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। रितिक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसके खाते से दो बार में 49,200 रुपये और 24,727 रुपये की निकासी हो गई। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि रकम ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गई। जबकि उसने किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की। अचानक हुए ट्रांजेक्शन से वह परेशान हो गया। घटना के बाद रितिक ने तुरंत बैंक शाखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.