बरेली, मार्च 1 -- जंक्शन लोको लॉबी में मेल एक्सप्रेस के लोको पायलट वीरेंद्र पाल सिंह की 22 बीघा जमीन बेचने का प्रयास किया गया। जालसाजों ने जमीन का एग्रीमेंट कराने को नोटरी कराने का प्रयास किया। अधिवक्ता की सतर्कता से मामला उजागर हो गया। जिससे एग्रीमेंट नहीं हुआ। 10 लाख रुपये एडवांस भी ले लिये। वीरेंद्र ने इस मामले में भोजीपुरा पुलिस को तहरीर दी है। वीपी सिंह का कहना है, उनकी जमीन पैतृक गांव भोजीपुरा के मझौआ गंगापुर में 22 बीघा जमीन है। वह दो भाई हैं। तीन दिन पहले दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने उनका, भाई और उनके पिता का फर्जीवाड़ा करके आधार कार्ड बना लिया। नकटिया क्षेत्र के व्यक्ति को जमीन बेचने को 10 लाख रुपये एग्रीमेंट से पहले ले लिये। जिस अधिवक्ता के पास नोटरी कराने गये, उसे आधार कार्डों में फर्जीवाड़ा लगा। जो निजी बैंक का एकाउंट वीपी सि...