जालसाजों ने कार बुकिंग के बहाने साढ़े पांच लाख रुपए ठगे
गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने कार बुकिंग के बहाने एक व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को कार रेंटल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पहले क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली, फिर ऐप डाउनलोड कराकर फोन को हैक कर लिया और कुछ ही मिनटों में रकम साफ कर दी। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।शाहपुर बम्हेटा स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी निवासी मनीष भार्गव के अनुसार 15 फरवरी 2026 को उनकी भांजी ने एक वेबसाइट के जरिए कार बुक करने का प्रयास किया। भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत होने पर उन्होंने अपने कार्ड की डिटेल साझा कर दी, लेकिन कोई ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ। इसी बीच उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को संबंधित कार रेंटल कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आरोप है कि कॉलर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.