लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखऊ,संवाददाता। साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत महिला डॉक्टर के खाते से 13 दिनों तक कई बार में 6.50 लाख रूपये उड़ा दिए।गाजीपुर थाना के इन्दिरानगर ए -787 निवासी डॉक्टर रानी गुप्ता पीएमएचएस सेवानिवृत हैं। डॉक्टर रानी गुप्ता का पंजाब नेशनल बैंक इन्दिरानगर शाखा में खाता है। इसमें उनकी पेंशन आती है। पीड़िता की जीविका पेंशन पर ही निर्भर है। डॉक्टर के बताया कि बीते 6 अप्रैल को वह खाते से रुपए निकालने के लिए बैंक पहुंची। पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 470 रुपए ही बचे हैं। बैंक कर्मियों ने उन्हे बताया कि किसी ने यूपीआई के जरिए से 24 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक कई मदों में 6.50 लाख रुपये निकाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...