जालसाजों ने अध्यापक के खाते से उडाये 1.63 लाख रुपये
लखनऊ, मई 21 -- मोहनलालगंज। संवाददाता ऑनलाइन निजी डॉक्टर की क्लीनिक के नम्बर से सम्पर्क करने के बाद जालसाजों ने वाट्सएप पर एप भेजकर अध्यापक के खाते से 1.63 लाख रुपये निकाल लिये।भौंदरी के गनियार में रहने वाले योगेश कुमार सिंह उन्नाव जिले के लउवा के अपर प्राइमरी स्कूल में टीचर है। इन दिनों उनकी जनगणना में ड्यूटी लगी है। शनिवार को उनके परिचित ने हड्डी की समस्या पर किसी डाक्टर को दिखाने के लिए कहा तो योगेश ने उतरठिया के एक डाक्टर का नम्बर ऑन लाइन निकाला। जिस पर बात की थोड़ी देर बाद उसी नम्बर से वॉटसएप पर मैसेज आया। योगेश ने वॉटसएप पर आये एक एप को डाउनलोड किया। उसके बाद ही उनके खाते से 1.63 लाख रुपये तीन बार में निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.