जालसाजों को बैंक खाता मुहैया करवाने के आरोप में दो गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर अपराध थाना पश्चिम गुरुग्राम की पुलिस टीम ने बिना ओटीपी या यूपीआई पिन साझा किए खाते से पैसे उड़ाने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में ठगी का बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बालवीर सिंह और नेत्रपाल के रूप में हुई है। 11 मई 2026 को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार और पांच मई को उसके बैंक खाते से बिना उसकी अनुमति और बिना कोई बैंकिंग जानकारी साझा किए, यूपीआई के माध्यम से कुल एक लाख 85 हजार धोखे से निकाल लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पश्चिम ने जांच शुरू की।
पुलिस जांच पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी, वह आरोपी बालवीर सिंह के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.