गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने ठगी के लिए जालसाजों को बैंक खाता मुहैया करवाने के आरोप में एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 बैंक खातों की चेक बुक,पासबुक,डेबिट कार्ड,चार पासपोर्ट और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय प्रवेश अहलावत निवासी गांव बबैल जिला पानीपत (हरियाणा), 25 वर्षीय सागर निवासी गांव अटावला जिला पानीपत (हरियाणा), 26 वर्षीय अभिषेक निवासी लुधियाना (पंजाब) और 54 वर्षीय यासीन नूर मोहम्मद निवासी ठाने (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना साइबर पूर्व गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि जांच करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.