फरीदाबाद, अगस्त 7 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पुलिस ने जालसाजों को अपना बैंक खाता किराए पर उपलब्ध कराने वाले आरोपी रोहित सोनी निवासी अजमेर, राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पश्चिम की पुलिस ने बताया कि टेलीग्राम के जरिए पार्ट-टाइम जॉब और फर्जी प्लेटफॉर्म पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में शामिल जालसाजों को आरोपी ने खाता मुहैया कराया था। यह भी पढ़ें- आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी शिकायत और ठगी का विवरण 13 जनवरी को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम पर एक महिला ने उसे निवेश के नाम पर झांसा दिया और विभिन्न खातों में कुल 13 लाख 69 हजार 354 रुपये जमा करवा लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी और रकम जमा करने का दबाव बनाने लगे। एसीपी साइबर गौरव फोगाट के ...