गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जालसाजों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी की रकम ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस की साइबर दक्षिण टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित निवासी रोहतक और नरेंद्र कुमार निवासी हिसार के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने महज कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाता बेचा था, जिसका इस्तेमाल साढ़े तीन करोड़ रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम देने के लिए किया गया। 12 मार्च 2026 को थाना साइबर दक्षिण में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे भारी रिटर्न का झांसा देकर निवेश के नाम पर लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब पैसों के लेन-देन की जांच की, तो कड़ियां इन आरोपियों से जुड़ गई।पुलिस पूछताछ में सा...