उरई, अप्रैल 18 -- कालपी। संवाददाता सस्ता किराने का सामान दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़पने के मामले में पीड़ित व्यापारी ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ कालपी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इस प्रकरण की विवेचना रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना के द्वारा शुरू की जा रही है।शोभित पुरवार निवासी कदौरा हाल निवासी मोहल्ला रामगंज कस्बा कालपी ने केस दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि वह किराना व्यापारी है। कुछ समय पहले मुलाकात आरोपियों राहुल और शुभम कुमार निवासी थाना चकेरी से हुई थी। जिन्होंने किराने का सस्ता सामान दिलवाने के नाम पर विश्वास में लेकर पैसों का लेनदेन प्रारंभ किया। यह भी पढ़ें- कजाकिस्तान भेजने के नाम पर चार लाख ठगे किराना का सामान दिलाने के नाम पर ही 2280790 रुपए राहुल कुमार , शुभम कुमार निधि के खातों में ऑनलाइन भेजे तथा 1...