मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासपोर्ट की फर्जी गुमशुदगी का प्रमाण पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल करने के मामले में एएसपी की जांच रिपोर्ट और एसपी के आदेश के बाद सोमवार को सरायलखंसी थाने में तीन अधिवक्ताओं अजय कुमार सिंह, ब्रम्हानंद और भूपेन्द्र के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया। मामले में कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता चेंबर का ताला तोड़कर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...