नवादा, अप्रैल 29 -- जालसाजी के एक मामले में हिसुआ पुलिस ने मंगलवार को सीएसपी संचालक और महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सीएसपी संचालक की पहचान हिसुआ डीह निवासी केदार साव के पुत्र रविंद्र कुमार और महिला की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ निवासी दरोगी रविदास की पत्नी प्यारी देवी के रूप में की गई है। महिला एक मृतका के बैंक खाते से जालसाजी कर राशि निकासी करने पहुंची थी। तभी बैंक मैनेजर को शक हुआ।
पुलिस की कार्रवाई मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिर पूछताछ में नाम आने पर सीएसपी संचालक को पकड़ा गया। वह महादेव मोड़ पर एसबीआई के सीएसपी का संचालन करता है। बताया गया कि जालसाज महिला हिसुआ दरबार चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की रसलपुर शाखा से शकुंतला देवी पति दानी सिंह नामक ग्राहक के बैंक खाता से रूपया निकालने गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.