गोरखपुर, मार्च 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज से दूसरे की भूमि बेचने के आरोपी शिवपुर झारखंडी निवासी धीरेंद्र पाल को दो वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में कूटरचित दस्तावेज से दूसरे की भूमि बेचने की घटना में रौतेनिया निवासी व आईटीबीपी जवान मनोज कुकर यादव को भूमि दिलवाने के लिए करन, विजय निषाद, धीरेंद्र व विवेक मिश्रा ने भूमि बेचने में 8.45, लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में विवेचना में एक आरोपी और बढ़ा था। जिसमें पूर्व में चार आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी थी। पांचवां आरोपी धीरेंद्र पाल फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...