गोंडा, मार्च 8 -- गोण्डा। शहर के तोपखाना शास्त्री नगर मोहल्ले की एक महिला के खाते से जालसाजी कर आरोपियों ने रकम निकाल ली। पीड़ित महिला रीता देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली में के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता रीता देवी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक के कृषि विकास शाखा में खाता है। बीते 16 फरवरी को उसे पांच लाख रुपये बैनामा के तौर पर मिला था। बाद में बैंक जाकर अपना खाता चेक कराया तो पता चला कि खाते में मात्र 3,11,575 रुपये है। किसी ने उसके खाते से 1,88,425 रूपये निकाल लिया है। बैंक में शिकायत पर डिटेल मिली। साथ ही पता चला आरोपी जितेन्द्र कुमार वर्मा, कार्तिक गुप्ता, राहुल ने जालसाजी करके निकाल लिए है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...