जालसाजी कर फर्जी बैनामा करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
कौशाम्बी, जून 12 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में जालसाजी कर फर्जी बैनामा करने एवं पीड़ित के साथ धमकी व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव निवासी कमलाकांत मिश्रा पुत्र स्व. रामलखन मिश्र ने न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि उसकी आजी स्व. चंद्रकली पत्नी राम मनोहर के नाम दर्ज भूमि का गांव के कुछ लोगों ने मकान हड़पने की नीयत से जालसाजी कर फर्जी बैनामा करा लिया। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी आए दिन गाली-गलौज कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़ित की शिकायत एवं कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने बारा हवेली खालसा गांव निवासी नीता देवी, उसके पति मनोज कुमार एवं दयाशंकर के विरुद्ध मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.