वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। सामनेघाट की सत्यम नगर कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप कुमार जायसवाल ने लंका थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक क्लिक करने पर एक टेलीग्राम चैनल से जुड़ गया। उन्हें इन्वेस्टमेंट करने के बारे में समझाया गया। झांसे में आकर उन्होंने 460000 रुपए निवेश कर दिए। पैसा इन्वेस्ट करने के बाद कुछ समय बीतने के बाद प्रदीप को जालसाजी की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.